#Problem: दो ब्लॉकबस्टर हैं तैयार....अब इसे सुपरफ्लॉप ना बना डालें शाहरूख खान?
शाहरूख खान के करियर के आजकल बड़े मांदे हैं ये तो सब जानते हैं। वहीं बॉलीवुड में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्हें सुनते ही ब्लॉकबस्टर मुंह से अपने आप निकल जाता है। आमिर खान और संजय लीला भंसाली ऐसे ही दो नाम हैं। और अब यही शाहरूख का धर्म संकट है।
दरअसल, शाहरूख के पास इस समय दो फिल्मों के ऑप्शन हैं - पहली, आमिर खान वाली सैल्यूट जो अब आमिर नहीं कर रहे है और दूसरी दीपिका पादुकोण के साथ संजय लीला भंसाली की एक फिल्म।

अब शाहरूख की दुविधा ये है कि वो कौन सी फिल्म साइन करें। दोनों ही ब्लॉकबस्टर होगी ये तो तय है बशर्ते शाहरूख कोई गलती नहीं करे। राकेश शर्मा बायोपिक उन्हें स्वदेश के दिनों में वापस ले जा सकती है।
वहीं संजय लीला भंसाली उन्हें देवदास दिनों में वापस लेकर जा सकते हैं। अब देखना है कि शाहरूख कौन सा प्रोजेक्ट साइन करते हैं और कौन सी फिल्म रिजेक्ट।
वैसे भी शाहरूख काफी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिजेक्ट कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications