#Eid2017: सलमान की ट्यूबलाइट के साथ शाहरूख रिलीज़ भी तय!
ईद का इंतज़ार तो सब करते हैं, क्योंकि भाईजान की फिल्म रिलीज़ होती है। लेकिन ईद 2017 में होगा धमाका क्योंकि सलमान की ट्यूबलाइट के साथ शाहरूख रिलीज़ भी तय!
बॉलीवुड में ईद हमेशा से ही स्पेशल रहती है क्योंकि ईद मतलब सलमान खान। लेकिन इस बार ईद पर अगर शाहरूख खान भी मिलें तो। घबराइए मत एक बार फिर से सुलतान Vs रईस होने की संभावना नहीं है लेकिन ईद पर आपको शाहरूख खान ़ज़रूर दिखेंगे।
अभी भी नहीं समझे? क्या ट्यूबलाइट हैं आप भी....अब समझे? सही समझे। अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान की ट्यूबलाइट में शाहरूख खान कैमियो कर सकते हैं।

गौरतलब है कि अगर ये अफवाह सच साबित हुई तो सलमान खान और शाहरूख खान आठ सालों बाद किसी फिल्म में नज़र आएंगे। इसके पहले दोनों फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम में नज़र आए थे।
[PICS: आमिर की दीवाली पार्टी पर ताश खेलते शाहरूख - गौरी Vs आमिर-किरण!]
हालांकि सलमान और शाहरूख एक साथ 6 बार नज़र आ चुके हैं चाहे छोटे रोल में चाहे बड़े रोल में। इस साल सुलतान के सेट पर जब शाहरूख खान पहुंचे थे तब भी तगड़ी अफवाहें थीं कि शाहरूख सुलतान में नज़र आ सकते हैं।
अब देखना है कि शाहरूख ट्यूबलाइट में नज़र आते हैं कि नहीं। वैसे भी ट्यूबलाइट के साथ सलमान खान को काफी रिकॉर्ड तोड़ने हैं जो वो इस साल सुलतान के साथ नहीं तोड़ पाए हैं।
[#Trick: शिवाय की इतनी डिमांड की काटनी पड़ी फिल्म, नई शिवाय रिलीज़!]
फिल्म की असली परीक्षा थी कुछ ऑल टाइम खान रिकॉर्ड्स। और ये रिकॉर्ड थे शाहरूख खान और आमिर खान के नाम। सबको लगा कि सलमान की आंधी में इन रिकॉर्ड्स की ऐसी की तैसी हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। जानिए सलमान नहीं तोड़ पाए कौन से RECORDS -


Click it and Unblock the Notifications
