शाहरूख ने सलमान की फिल्म को टपोरी छाप कहा

आजकल शाहरूख अपनी आने वाली फिल्म डॉन 2 को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। जिसके लिए वो काफी मेहनत भी कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि वो आजकल की फिल्मों के बारे में उनकी क्या राय है। इस बात पर किंग खान ने कहा कि आजकल के दर्शकों की पसंद बदल रही है। आज कल दर्शक काफी मैच्योर हो चुके हैं उन्हें हर तरह की फिल्में पसंद आ जाती हैं चाहे वो ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा हो, देल्ही बेली हो या फिर टपोरी छाप फिल्म बॉडीगार्ड।
हो सकता है शाहरूख के इस बात पर सलमान के फैन्स का पारा चढ़ जाए। लेकिन शाहरूख ने ऐसा कह कर फिर से उनकी दुश्मनी की आग को हवा दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications