LEAKED: शाहरूख खान का 'सुल्तान' कनेक्शन.. एक स्पेशल रोल और क्लाईमैक्स !
[गपशप] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को लेकर फैंस काफी बेसब्र हैं, लिहाजा फिल्म से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात हम आप तक पहुंचाते रहते हैं। हाल ही में फिल्म की प्लॉट को भी रिवील कर दिया गया है। अब इस कहानी में कितनी सच्चाई है यह तो निर्देशक ही जानें, लेकिन टीजर और तस्वीरों से कहानी काफी मिलती जुलती लगती है।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म फिल्म 'सुल्तान' कुश्ती पर आधारित है। जहां सलमान खान हरियाणा के चैंपियन wrestler बने हैं- सुल्तान अली खान। वहीं, अनुष्का शर्मा से होता है सुल्तान को प्यार।
ALERT: शाहरूख खान की 'रईस' से 'सुल्तान' सलमान परेशान..
खैर, कहानी तो कहानी अब इसके क्लाईमैक्स से जुड़ी खबरें भी आ रही हैं। खास बात यह है कि एक अफवाह यह भी है कि फिल्म में शाहरूख खान का एक स्पेशल रोल है, जो कि क्लाईमैक्स में ही खुलकर सामने आएगा। वहीं, हाल ही में शाहरूख खान ने सुल्तान के सेट पर अचानक ही पहुंच कर सबको सरप्राइज भी कर दिया था। जिसके बाद यह अफवाह और तेज हो गई कि सुल्तान से किंग खान कोई कनेक्शन तो है।
खैर, यदि यह बात सच साबित होती है तो कोई शक नहीं कि फैंस के लिए इससे बड़ा कोई सरप्राइज नहीं हो सकता। वहीं, कहानी की बात करें तो खास बात है कि हम पहली बार सलमान खान को इस तरह का इंटेंस किरदार निभाते देखेंगे। जी हां इंटेंस.. यहां जानिए फिल्म की पूरी कहानी-


Click it and Unblock the Notifications


