BIG FIGHT..शाहरूख और अक्षय के बीच..सलमान की एंट्री..करोड़ों का घाटा..

शाहरूख खान स्टारर रहनुमा के म्यूजिक राइट्स को 15 करोड़ में खरीद लिया गया है। सलमान खान की ट्यूबलाइट के मुकाबले शाहरूख को कम कीमत मिली है। आइए जानते हैं कैसे।

By Prachi Dixit

सलमान खान और शाहरूख खान की इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्में ट्यूबलाइट और रहनुमा भले ही एक दूसरे से टकरा नहीं रही हैं। लेकिन हमेशा की तरह इन दोनों की फिल्मों की तुलना शुरू हो गई है।

इसकी वजह इन दोनों फिल्मों के म्यूजिक राइट्स की करोड़ों की कीमत है। सलमान खान की ट्यूबलाइट के म्यूजिक राइट्स को सोनी म्यूजिक ने 20 करोड़ में खरीदा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में केवल तीन ही सांग हैं।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रही शाहरूख स्टारर फिल्म में कुलमिलाकर 6 सांग बताए जा रहे हैं। इन 6 सांग की कीमत सलमान खान की ट्यूबलाइट से 5 करोड़ कम है। यानी कि 15 करोड़ में सोनी म्यूजिक ने रहनुमा के म्यूजिक राइट्स खरीदे हैं।

Shahrukh Khan,Anushka Sharma

इम्तियाज ने शाहरूख की रोमांटिक इमेज को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म में एक पंजाबी सांग और रोमांटिक सांग भी शामिल किए हैं। इसके बावजूद ऐसा प्रतीत होता है कि म्यूजिक के मामले में रिलीज से पहले सलमान ने शाहरूख से बाजी मार ली है।

बहरहाल,शाहरूख की इस फिल्म के सामने अक्षय कुमार की फिल्म टॅायलेट एक प्रेम कथा है। यह दोनों फिल्में एक साथ 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। ऐसे में शाहरूख और अक्षय की बीच कड़ी टक्कर होना जायज है।

दूसरी तरफ यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार शाहरूख बाजी मार ले जायेंगे।..यहां देखें पूरी रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X