#Leaked: सलमान ने रखा सस्पेंस पर लीक हुआ शाहरूख की फिल्म का नाम

शाहरूख खान की अगली फिल्म का पहला लुक सलमान खान रिलीज़ कर चुके हैं और अब फिल्म के नाम सहित कुछ और डीटेल्स भी लीक हो चुकी हैं।

हाल ही में सलमान खान ने शाहरूख खान की अगली फिल्म द रिंग का पहला लुक रिलीज़ किया था और इसी के साथ बहुत सस्पेंस के बीच सलमान ने फैन्स के बीच काफी माहौल बनाया और कहा कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं है, आपके पास हो तो बताइए।

अब तक फिल्म को द रिंग कहा जा रहा था लेकिन सलमान की इस ट्वीट के बाद इम्तियाज़ अली की इस फिल्म के लिए अलग नाम ढूंढा जाने लगा। अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट ने भी नाम के लिए ट्विटर पर काफी माहौल बनाया।

shahrukh-khan-imtiaz-ali-film

लेकिन आखिरकार नाम लीक हो ही गया। दरअसल, एक अंग्रेज़ी पोर्टल की मानें तो फिल्म का नाम है रहनुमा। उर्दू के इस लफ्ज़ का मतलब होता है जो रास्ता दिखाए। यानि कि अंग्रेज़ी में गाइड! कुछ याद आया?

काफी दिनों से खबर थी कि फिल्म पुरानी फिल्म गाइड की रीमेक है, या फिर उससे काफी ज़्यादा इंस्पायर है। हालांकि ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म का ट्विस्ट बिल्कुल इम्तियाज़ अली स्टाइल ही होगा।
[अक्षय कुमार ने शाहरूख के लिए पोस्टपोन की अपनी फिल्म!]

लेकिन ये तो तय है कि फिल्म में शाहरूख एक यूरोपियन गाइड बने हैं और अनुष्का शर्मा को रास्ता दिखाने वाले हैं। अब इन दोनों का सफरनामा इम्तियाज़ अली स्टाइल में कैसा होगा ये तो देखने लायक होगा।

फिल्म की शूटिंग जनवरी 2017 में खत्म हो रही है और फिल्म 17 अगस्त 2017 को रिलीज़ हो रही है। जानिए फिल्म में मिलेगा क्या क्या -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X