रितिक की एक ट्वीट से नाराज हुए शाहरूख
बॉलीवुड में कब किसकी दुश्मनी हो जाए कुछ कहा ही नहीं जा सकता हाल ही में दो अच्छे दोस्तों के बीच दुश्मनी हो गई। अब आप सोच रहे होंगे कि ये दो दोस्त कौन हैं तो हम बताते है वो हैं रितिक रोशन और शाहरूख खान। जी हां और इनके झगड़े का कारण बना सिर्फ एक ट्वीट।
दरअसल पिछले दिनों रितिक ने किंग खान की वाइफ को लेकर एक ट्वीट किया था जिसे लेकर शाहरूख उनसे नाराज बताए जा रहे हैं। इस मामले में दोनों ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन कोल्ड वार दोनों का जारी है।
दरअसल शाहरूख के सब से प्यारे दोस्त ने ट्विटर पर लिखा था कि गौरी खान के साथ जरूर कुछ गड़बड़ है। इस ट्वीट को लेकर किंग खान काफी नाराज हो गए।
इतना ही नहीं रितिक ने शाहरूख को एक किताब भी गिफ्ट की थी जिसमें सिगरेट छोड़ने के नुस्खे दिए थे। इस गिफ्ट को शाहरूख खान ने अपना मजाक उड़ाना समझ लिया।


Click it and Unblock the Notifications