..................... Actor Shahrukh Khan in Hollywood remakes | शाहरुख करेंगे विदेशी फिल्म? - Hindi Filmibeat

शाहरुख करेंगे विदेशी फिल्म?

By Priya Srivastava

Actor Shahrukh Khan in Hollywood remakes.
हिंदी सिनेमा जगत में अपना लोहा मनवाने के बाद अब शाहरुख अब हॉलीवुड की फिल्म में भी काम कर सकते हैं। खबर आ रही है कि हॉलीवुड के निर्माता डकन केनवर्थी शाहरुख को लेकर फिल्म बनाने के इच्छुक हैं। हाल ही में उन्होंने एक हिंदी पत्रिका को इंटरव्यू देते वक्त इस बात की घोषणा की है कि उनकी इच्छा है कि वे शाहरुख खान के साथ फिल्म बनायें।

उन्होंने कहा कि वे शाहरुख से मिल चुके हैं। जब शाहरुख लंदन आये थे तो लक्ष्मी मित्तल ने उन्हें शाहरुख खान से मिलाया था। दोनों ने लंबी बातचीत की थी और प्लानिंग की थी कि कभी भविष्य में दोनों एक दूसरे के साथ काम करेंगे। डकन ने कहा है कि अब वह वक्त आ चुका है कि मैं शाहरुख से कहूं कि वह मेरी फिल्म में काम करें।

उन्होंने कहा है कि वे चाहते हैं कि वे इस फिल्म में शाहरुख के साथ केरा नाइटली को कास्ट करें। क्योंकि केरा ने भी इससे पहले हिंदी फिल्म बेंड इट लाइक बेकम में काम किया है तो उन्हें यहां के तौर तरीके भी मालूम हैं। लेकिन जब इस बारे में शाहरुख से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बड़ा अवसर होगा लेकिन फिलहाल मैं अपनी फिल्म रा।वन के सिवा किसी और प्रोजेक्ट पर ध्यान नहीं दे सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X