#Khantastic: 10 साल बाद...लौट रहा है धमाकेदार खान सीक्वल!
शाहरूख खान फैन्स आजकल हवा में है और इसका कारण हैं फराह खान। हाल ही में फराह खान ओम शांति ओम को याद कर रही थी और इसे देखते हुए, शाहरूख खान ने कहा कि काफी समय हो गया है। चलो पार्ट 2 पर काम शुरू करें।
वैसे मुझे कल ही बच्चे कह रहे थे कि उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद है। गौरतलब है कि ओम शांति ओम शाहरूख खान की शानदार ब्लॉकबस्टर थी। फराह खान की ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी।
शाहरूख खान के बारे में एक तगडी अफवाह बड़ी तेज़ी से गपशप गली में उड़ रही है। और ये तय है कि शाहरूख खान अब अपने करियर का हर कदम फूंक फूंक कर रखना चाहते हैं।
दरअसल, खबर है कि फराह खान अपनी अगली स्क्रिप्ट लेकर शाहरूख खान के इर्द गिर्द चक्कर कांट रही हैं। लेकिन शाहरूख खान हर बार कोई बदलाव की डिमांड करके स्क्रिप्ट लौटा देते हैं।
हालांकि इन खबरों से अलग फराह खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस फिल्म में शाहरूख खान नहीं हो सकते। क्योंकि फिल्म में उनकी जगह ही नहीं है।
वैसे फराह खान ने अभी तक 4 फिल्में बनाई हैं जिनमें से तीन में शाहरूख थे। हालांकि हैप्पी न्यू ईयर में उन्होंने शाहरूख की सात फिल्में कॉपी की थीं। यहां देख लीजिए सुबूत -


Click it and Unblock the Notifications