Opps.. लड़कियां पटाने में इस न्यूकमर की मदद करते थे शाहरूख खान!
[गपशप] यूं तो शाहरूख खान ने देश के हजारों लाखों लड़कों को रोमांस करना सिखाया है। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के मुंह से यह बात सुनकर काफी दिलचस्प लगी। जी हां, सुशांत ने बताया कि किस तरह स्कूल में लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए वे शाहरूख खान के डॉयलोग्स बोला करते थे। खासकर ये वाला- अगर वो मुझसे प्यार करती है, तो पलटेगी.. पलट..पलट.. पलट..
शाहरूख खान के फैन सुशांत ने बताया कि वे बार बार शाहरूख की डीडीएलजे देखा करते थे और शाहरूख के डॉयलोग्स की प्रैक्टिस किया करते थे। बहरहाल, फिलहाल सुशांत और अंकिता लोखंडे साथ हैं। सुशांत जल्द ही महेन्द्र सिंह धोनी की बॉयोपिक फिल्म में नजर आने वाले हैं।
यहां देखिए सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की तस्वीरे-
More from Filmibeat
shahrukh khan sushant singh rajput ankita lokhande ms dhoni शाहरूख खान सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे महेन्द्र सिंह धोनी


Click it and Unblock the Notifications













