शाहरूख ही शाहरूख.. 2017 में सलमान, अक्षय भी होंगे पीछे.. जानें कैसे!
खबरों की मानें तो, रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस में शाहरूख खान कैमियो निभाने वाले हैं।
साल 2017 की शुरुआत जहां शाहरूख खान ने फिल्म रईस से की थी। वहीं, 2017 में शाहरूख तीन और फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जी हां, तीन फिल्में.... जून में ट्यूबलाइट.. अगस्त में जब हैरी मेट सेजल.. और ताजा खबरों की मानें तो जुलाई में आ रही जग्गा जासूस में भी शाहरूख का कैमियो जोड़ा जा रहा है।
'इस फिल्म के लिए ऋतिक परफेक्ट थे.. लेकिन उन्होंने REJECT कर दिया..'
रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' में कैमियो के लिए शाहरूख को पहले भी अप्रोच किया गया था। लेकिन उस वक्त शाहरूख व्यस्त थे.. लिहाजा, इधर फ्री होते ही शाहरूख को फिर अप्रोच किया गया.. और उन्होंने हां कर दिया।

फिल्म में उनका कैमियो कितना लंबा होगा और क्या होगा.. यह तो फिलहाल नहीं बताया गया है। लेकिन हां, फिल्म में शाहरूख अहम किरदार निभाते नजर आएंगे, जो रणबीर के किरदार की मदद करते दिखेगा।
बहरहाल, कुल मिलाकर 2017 में शाहरूख 4 फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जबकि अक्षय कुमार और सलमान खान तीन तीन फिल्मों में। है ना.. हैरानी वाली बात..
यहां जानें शाहरूख के निभाए यादगार कैमियो किरदार-


Click it and Unblock the Notifications