शाहरूख खान की नई गर्ल फ्रेंड!

जिसके साथ बॉलीवुड के किंग खान ने एड शूट किया है। दरअसल शाहरूख मियां को एक चार साल की बच्ची के साथ एक विज्ञापन शूट करना था। लेकिन बच्चा तो बच्चा ही होता है सो बच्ची का मन एक शूट करने का नहीं हो रहा था, वो बहुत शैतान थी और सबको तंग कर रही थी। सभी परेशान थे, क्योंकि वक्त निकला जा रहा था।
इतने में शाहरूख बच्ची के पास गए और उसके साथ खेलने लगे। उन्होंने बच्ची को चॉकलेट्स दी और उससे बात करने लगे जब तक कि वह शांत नहीं हो गई। शाहरूख ने बच्ची के लिए पेंटिंग भी बनाई। बच्ची इस पेंटिंग को देखकर बहुत खुश हुई। फिर क्या था वह शूटिंग के लिए मान गई। इतना ही नहीं वो शाहरूख की गोद में चढ़ गई, उसने शाहरूख को किस करके कहा आई लव यू शाहरूख अंकल।


Click it and Unblock the Notifications