प्रियंका चोपड़ा की शादी पर पहले बार बोले शाहरूख खान, ऐसा बोले कि आप लोटपोट हो जाएंगे
Recommended Video

शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा का एक इतिहास है। क्या इतिहास है ये फिलहाल किसी को नहीं पता लेकिन बस जो पता है वो ये कि इतिहास तो भईया है। बहरहाल, इसी इतिहास की देन है कि शाहरूख से प्रियंका के बारे में और प्रियंका से शाहरूख के बारे में पूछने की गुस्ताखी लोग कर ही देते हैं। अब हाल ही में एक रिपोर्टर ने शाहरूख खान से प्रियंका चोपड़ा की शादी के बारे में पूछ लिया।
शाहरूख खान वोग अवार्ड्स के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे और किसी ने पूछा कि बॉलीवुड में शादियों का सीज़न चल रहा है। काफी लोग शादी कर रहे हैं जैसे प्रियंका चोपड़ा। शाहरूख ने उस रिपोर्टर की बात बीच में ही काटी और कहा कि हां मैं भी शादी कर रहा हूं और तुमको न्योता भेजूंगा। मेहंदी में ज़रूर आना।

बस शाहरूख खान इतना कहना था कि सब फट कर हंस पड़े। वहीं शाहरूख खान की हाज़िरजवाबी के तो सब वैसे ही कायल हैं। किसी ने उनसे पूछा आजकल आप इंस्टाग्राम पर वीडियो वगैरह डाल रहे हैं। तो शाहरूख ने कहा कि हां सब कहते हैं कि मिला करो तो कोशिश कर रहा हूं, सीख रहा हूं कि तुम लोगों से मिल सकूं रोज़ाना।
फिर किसी ने पूछा कि आप शायरी वगैरह भी डालने लगे हैं जिस पर शाहरूख ने बड़े प्यार से कहा कि मैं केवल बातें कहता हूं, शायरी अपने आप बन जाती है। लेकिन रिपोर्टर ने एक शेर बोला और कहा कि आपने लिखा था। तो शाहरूख ने भी हाज़िर जवाबी में कहा मैंने नहीं लिखा ये तू पता नहीं कौन से शाहरूख को फॉलो कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











