#Lotpot: "मैं और सलमान ऐसी ही मिल बांट कर जी ले रहे हैं" - शाहरूख
शाहरूख खान ने ट्विटर पर #AskSRK नाम का चैट किया और थोड़ी ही देर में ऐसे ऐसे जवाब दिए कि लोग बस हंसते रह गए।
शाहरूख खान और उनकी नींद। जब भी गायब होती है, बवाल मच जाता है। ऐसा ही कल रात हुआ। शाहरूख खान को नींद नहीं आ रही थी और उन्होंने ट्वि्टर पर #AskSRK सेशन चला दिया। केवल 15 मिनट के लिए।
यानि कि शाहरूख खान से उनके फैन्स कुछ भी पूछ सकते थे और वो उसका जवाब देंगे। लेकिन शाहरूख के जवाब में ही तो सारा मज़ा था। उनके जवाब इतने बेहतरीन थे कि कोई भी हंसते हंसते लोटपोट हो जाए।

मसलन एक फैन ने उनसे पूछा कि ऐसा क्यों होता है कि लड़कियां सारी आपकी फैन होती हैं और लड़के सलमान के। शाहरूख का जवाब और भी मज़ेदार था - उन्होंने कहा कि बस इसी तरह मिल बांटकर मैं और सलमान ज़िंदगी काट रहे हैं।
[सोचा थोड़ी अच्छी फिल्में शाहरूख भी कर ले - सलमान]
ऐसे ही कुछ बेहद मज़ेदार सवाल जवाब हम आपके लिए इन तस्वीरों में लाए हैं। बीच में है असली ट्वीट, ऊपर हैं शाहरूख के जवाब और नीचे हैं फैन्स के सवाल -


Click it and Unblock the Notifications



















