'शाहरूख खान मेरे फेवरिट को-स्टार हैं.. उनके साथ काम करना मजेदार है..'

[गपशप] आलिया भट्ट यूं ही शाहरूख खान की इतनी बड़ी फैन नहीं है। बल्कि किंग खान भी आलिया का काफी ख्याल रखते हैं। जी हां, हाल ही में जब शाहरूख-आलिया गौरी शिंदे की फिल्म के लिए गोवा में शूट कर रहे थे, तो शाहरूख ने अपनी को- स्टार को एक खास तोहफा दिया।

दरअसल, जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो गोवा में काफी गर्मी थी। जिससे आलिया परेशान हो गई थीं। सूत्रों की मानें तो आलिया मौसम की वजह से काफी झुंझलाहट भरे मूड में थी।

ALERT: एक सुपरहिट फिल्म.. धमाकेदार रिमेक.. ये फ्लॉप जोड़ी है फाइनल!

जब शाहरूख ने आलिया को गर्मी से परेशान देखा तो उन्होंने आलिया को एक पोर्टेबल फैन गिफ्ट कर दिया। Awww.. so cute na.. आलिया किंग खान की इस बात से बहुत खुश हो गई। आलिया ने कहा कि, शाहरूख मेरे फेवरिट को-स्टार हैं क्योंकि उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है।

आलिया फिलहाल शाहरूख के साथ फिर से शूट करने का इंतजार कर रही हैं। बता दें, गौरी शिंदे की इस फिल्म में शाहरूख, आलिया के साथ अली जफर और कुणाल कपूर भी हैं। निर्देशक की मानें तो यह काफी अलग तरह की रोमांटिक फिल्म होगी।

यहां देखें शाहरूख खान- आलिया भट्ट की क्यूट तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X