शाहरूख भाई ने अर्पिता खान को दिया फेवरिट गिफ्ट
शाहरूख खान अर्पिता खान की मेंहदी पर क्या पहुंच गए ऐसा लग रहा है कि उनकी शादी करने का मकसद पूरा हो गया। जो काम बॉलीवुड इतने सालों से नहीं कर पाया वो काम आखिर अर्पिता खान ने कर दिखाया। शाहरूख सलमान और अर्पिता की फोटो तो बॉलीवुड के सबसे प्यारे मूमेंट्स में से एक गिनी जाएगी।
अटकलों पर विराम तो उसी समय लग गया था जब शाहरूख ने यह कहकर मीडिया को चुप कर दिया कि कार्ड आए न आए, अर्पिता उनकी बहन हैं और वो शादी में ज़रूर जाएंगे। शाहरूख ने वादे के मुताबिक मेंहदी पर पहुंचकर सबको हैरान कर दिया।
अब आपको बताते हैं कि अर्पिता के भाईजान ने उन्हें तोहफे में क्या दिया। शाहरूख खान परिवार के काफी करीबी रहे हैं और अर्पिता के भी। उन्हें पता है कि अर्पिता को ब्रांडेड चीज़ों का बहुत शौक है। तो बस शाहरूख भाई लेकर आए बड़ा सा हैंपर जिसमें इंटरनेशनल ब्रैंड्स की भरमार थी।
पढ़िए: हैप्पी न्यू ईयर की स्क्रिप्ट पहुंची ऑस्कर!!!
यही नहीं इसमें अर्पिता के पसंदीदा ब्रैंड का हैंडबैग भी शामिल है। इसे कहते हैं हैपीज़ एंडिंग्स। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। खबरी का कहना है कि अर्पिता ने शाहरूख से वादा लिया है कि वो हैदराबाद में शादी में ज़रूर शरीक होंगे!


Click it and Unblock the Notifications
