शाहरुख़ को मिली उंडरवर्ल्ड से धमकी
'ॐ शान्ति ॐ' की सफलता ने शाहरुख़ के बैंक बैलेंस में जहाँ वृद्धि कर दी है वहीं अंडरवर्ल्ड वाले भी उसमें अपना हिस्सा चाहते हैं. इस मामले में शाहरुख़ को गैंग्स्टर बंटी पांडे के धमकी भरे फोन आ रहे हैं और बंटी2 करोड़ की फिरौती मांग रहा है.
खबर के मुताबिक बंटी पांडे ने किंग खान से 2 करोड़ रुपये मांगे हैं. माना जाता है कि बंटी ने यह रकम चुकाने के लिए शाहरुख को फोन पर कई बार धमकी दी है और शाहरुख को धमकाने के लिए बंटी ने 6 गुर्गे भी भेजे थे. यह भी खबर है कि शाहरुख ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को दी है.
क्राइम ब्रांच ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और गैंगस्टर बंटी पांडे को खोज रही है. पुलिस ने बांद्रा में मौजूद शाहरुख खान के बंगले ' मन्नत ' की सुरक्षा भी बढ़ा दी है.


Click it and Unblock the Notifications