शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की कहानी हुई लीक? ऐसे होंगे शाहरुख- दीपिका- जॉन के किरदार
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरु हो चुकी है। कोई शक नहीं कि यह बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। एक ओर जहां इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं, वहीं कमाल आर खान ने फिल्म की कहानी लीक करने का दावा किया है और कहा कि यह शाहरुख की पिछली फिल्मों से भी बड़ी फ्लॉप साबित होगी।
साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख खान सीधे 'पठान' के साथ फैंस के सामने आ रहे हैं। तीन सालों के इस लंबे गैप के साथ फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

फिलहाल ओवरसीज में फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस बीचकमाल आर खान ने ट्विटर पर 'पठान' की कहानी लीक कर दी। यह पहली बार नहीं है जब केआरके ने ऐसा किया है। बल्कि इससे पहले 'जब हैरी मेट सेजल', 'जीरो' की पूरी कहानी लीक कर दी गई थी।
केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 3 ट्विट किए हैं, और लिखा, "शाहरुख खान ने पिछले 3-4 सालों से कोई फिल्म नहीं की है, जिस कारण मुझे लग रहा था कि वो एक अच्छी कहानी चुनेंगे। लेकिन पठान की स्टोरी उस स्तर की नहीं है। शाहरुख खान इस फिल्म में रॉ के एजेंट बने हैं, जॉन अब्राहम रूसी माफिया हैं और दीपिका एक पुलिस ऑफिसर हैं...। शाहरुख खान को लग रहा है कि यह फिल्म हिट होगी? क्या आप वाकई सीरियस हो भाईजान ?"


Click it and Unblock the Notifications