फराह से अब आर पार की लड़ाई के मूड में हैं शाहरूख
ये तो सभी जानते हैं कि शाहरुख खान और फराह खान के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है एक जमाने में ये दोनों अच्छे दोस्त माने जाते थे लेकिन अब ये दुश्मनी पर उतर आएं हैं खास तौर पर शाहरूख तो फराह से पंगे लेने को पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं।
इनके बीच दुश्मनी तो थी ही लेकिन अब एक खबर आ रही है कि दोनों ने फिल्मों को लेकर एक दूसरे को टक्कर देनी शुरू कर दी है। दरअसल शाहरुख ने अपनी फिल्म 31 अगस्त को रिलीज करने का फैसला किया है। इसी दिन फराह की सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जोकर पर्दे पर आने वाली है।
फराह ने रिलीज की डेट पहले ही घोषित कर दी थी। अब शाहरुख उन्हें टक्कर देने के लिए रेड चिली एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को जोकर के साथ रिलीज करना चाह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications