सामने सलमान खान हों या कोई और.. इन्हें ईद पर ही शाहरूख की 'रईस' चाहिए!
[गपशप] सलमान खान की सुल्तान और शाहरूख खान की रईस दोनों ही फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। इसे साल 2016 का सबसे बड़ा घमासान माना जा रहा है। लेकिन शाहरूख खान शुरू से ही इस क्लैश के विरोध में रहे हैं।
अफवाहों की मानें तो शाहरूख अपनी फिल्म को किसी भी फिल्म के साथ क्लैश नहीं करना चाहते। पहले खबरें आई थी कि शाहरूख दिवाली के मौके पर रईस रिलीज करेंगे और करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल पोस्टपोंड होगी। लेकिन फिर इसे गलत बता दिया गया।
''ईद सलमान खान के लिए FIX है.. तो सलमान की ही रहे.. हम डेट बदल लेंगे..''
फिर खबरें आई फिल्म रईस दिसंबर में रिलीज हो सकती है.. फिर सामने आया कि वरूण धवन की 'ढ़िशूम' से रईस क्लैश होगी। बहरहाल, बता दें, यह सभी खबरें महज अफवाह है। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म 2017 तक के लिए पोस्टपोंड हो सकती है।
बहरहाल, शाहरूख खान चाहें जितनी भी प्लानिंग कर लें। किंग खान के फैंस उन्हें रईस 2017 तक नहीं ले जाने देंगे। जी हां, ट्विटर पर फैंस ने #raees_on_eid_2016 का मुहिम चलाया हुआ है। जहां वे अपने तरीके से शाहरूख तक मैसेज पहुंचाना चाहते हैं कि फिल्म पोस्टपोंड ना करें।
यहां जानें रईस से जुड़ी बातें, जो फिल्म देखने के लिए बेसब्र कर देगी-


Click it and Unblock the Notifications