BOX OFFICE: अब ना अजय देवगन करेंगे 'दृश्यम'.. ना अक्षय कुमार करेंगे 'बेबी'

[बॉक्स ऑफिस] ना 'दृश्यम' ने 100 करोड़ कमाया था, ना ही अक्षय कुमार की 'बेबी' ने। अब यही हाल है शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' का। 'फैन' चार दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है। आश्चर्य इस बात की है कि फिल्म को समीक्षकों ने जमकर सराहा है। वहीं, फैंस ने भी फिल्म को काफी पसंद किया है। लेकिन फिर भी जहां कमाई की बात आती है तो फिल्म पीछे होती दिख रही है।

सलमान खान, शाहरूख खान हों या अक्षय कुमार.. ये बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं, जिनकी फिल्में कहानी से ज्यादा नाम पर चलती हैं। जी हां, हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि भारत और विदेशों में इनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि समीक्षक भले ही फिल्म की बुराई करते रह जाएं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका ही करती है।

BOX OFFICE: शाहरूख के 'फैन' की शानदार ओपनिंग.. 2016 की सबसे बड़ी फिल्म!

लेकिन जहां ये एक्टर्स एक्शन, धमाके और अपने सुपरस्टार अवतार से बाहर आकर फिल्में करने लगते हैं, फैंस चाहे कितनी भी तारीफ करते रह जाएं.. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कलेक्शन के मामले में पीछे ही रह जाती है।

शाहरूख खान की ही फिल्मों को तो देखें तो दिलवाले और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों ने कलेक्शन बेहतरीन किया है। लेकिन फैन जैसी उम्दा फिल्म कमाई के लिए तरस रही है, जिसे कम से कम 100 करोड़ क्लब में तो जरूर पहुंचना चाहिए। कोई शक नहीं कि फिल्म में शाहरूख खान की मेहनत साफ दिखती है। फिलहाल, फिल्म का हिट होना मुश्किल दिख रहा है।

बहरहाल, यहां देखिए फिल्मों की लिस्ट, जिसे क्रिटिक्स ने कहा BAD.. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X