जिसने बनाया था सुपरस्टार.. उसी ने 'फ्लॉप' करा दी शाहरूख खान की FAN
[गपशप] शाहरूख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'फैन' को भले ही समीक्षकों ने जमकर सराहा, फैंस ने फिल्म को पसंद भी किया। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुछ ही दिनों में ही दम तोड़ दिया। बता दें, अब तक फैन ने सिर्फ 81.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि हिट होने के लिए फिल्म को कम से कम 125 करोड़ की कमाई करनी है।
खैर, कोई शक नहीं कि 'फैन' फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में जा चुकी है। यशराज बैनर तले बनी फिल्म में कई कमियां निकाली गईं। जिसमें ज्यादातर यही सुनने में आया कि फिल्म का सेकेंड हॉफ काफी बोरिंग रहा और फिल्म थोड़ी छोटी रह सकती थी।
सामने सलमान हों या कोई और.. इन्हें ईद पर ही शाहरूख की 'रईस' चाहिए!
बता दें, फिल्म वैसी ही थी जैसा दर्शक चाहते थे। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने फिल्म में कई बदलाव करा दिये। पहली स्क्रिप्ट के मुताबिक फिल्म का सेकेंड हॉफ, फर्स्ट हॉफ की तरह ही क्रिस्प था। लेकिन आदित्य फिल्म की सेकेंड हॉफ को बिल्कुल अलग रखना चाहते थे। यहां तक की फिल्म की दो लंबी चेज (chase) सीन भी आदित्य ने ही जुड़ा है।
सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान फिल्म को थोड़ी छोटी रखना चाहते थे। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने बात नहीं सुनी। खैर, यशराज फिल्म्स के प्रवक्ता ने इन बातों को महज अफवाह कहा है। हम्मम.. लेकिन यदि यह बात सच है तो फैन के फ्लॉप होने का जिम्मा आदित्य चोपड़ा पर जाना चाहिए।
यहां जानें कारण, क्यों फ्लॉप हो गई शाहरूख खान की 'फैन'-


Click it and Unblock the Notifications