अचानक करण-शाहरूख बच्चे की बात क्यों करने लगे?
मिड डे ने जबसे छापा है कि अभिनेता शाहरूख खान फिर से बाप बनने वाले हैं अपने तीसरे बेटे के, तब से ही लोग हैरान हैं। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर 13 साल बाद अचानक से शाहरूख-गौरी को बच्चे की चाह कैसे जाग गयी? ऊपर से खबर आयी है कि शाहरूख-गौरी सैरोगेट मदर से बच्चे को प्राप्त करने वाले हैं।
तो वहीं अभी कुछ दिन पहले किंग खान के जिगरी यार करण जौहर ने भी कहा था कि वह एक बच्चे को गोद लेना चाहते हैं। सबको करण की शादी का इंतजार है लेकिन उन्होंने पापा बनने की इच्छा जाहिर करके सबको चौंका दिया है। खैर दोनों दोस्त क्या खिचड़ी पका रहे हैं, यह तो वहीं दोनों जाने लेकिन अचानक से दोनों ने ही बच्चे की बात करके सबको हैरत में डाल दिया है।

गौरतलब है कि मिड के मुताबिक शाहरूख की बीवी गौरी खान की यह इच्छा थी कि वह सैरोगेट के जरिये बच्चे को प्राप्त करे। 22 साल से सफल और खुशनुमा जिंदगी गुजारने वाले बॉलीवुड के लविंग कपल्स में एक शाहरूख-गौरी को तीसरी संतान जुलाई के पहले सप्ताह में प्राप्त हो जायेगी।
वैसे पहले से ही शाहरूख-गौरी को शादी से दो बच्चे है आर्यन और सुहाना है। जिसमें आर्यन की उम्र 15 साल और सुहाना की उम्र 13 साल है। कहा जा रहा है कि तीसरा बच्चा जिसकी उम्मीद खान परिवार कर रहा है, वह भी बेटा है।


Click it and Unblock the Notifications