शाहरूख ने अजय को कहा Best Of Luck

ताजा तड़का तो सलमान खान ने लगाया जो कि अजय के साथ फिल्म के प्रमोशन में जुट गये और अजय के लिए फिल्म में आयटम नंबर भी किया लेकिन इन सारी बातों से ऊपर उठकर किंग खान ने एक बड़ी ऊंची बात कही।
शाहरूख ने कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि मेरी फिल्म के दिन अजय देवगन की फिल्म भी रिलीज हो रही है। मैं उनको इस बात के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इस लड़ाई को हेल्दी ही रहने दें इस बात के लिए मैं मीडिया वालों से दर्खास्त करता हूं क्योंकि फिल्म को देरी से रिलीज करना हमेशा ही घातक होता है।
आखिर एक तारीख पर हमारी और अजय देवगन दोनों की फिल्मे पहली बार तो रिलीज नहीं हो रही है, इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है इसलिए इस बात को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। अब फिल्म उसकी ही चलेगी जिसे जनता पसंद करेगी। इसलिए एक ही रिलीज डेट को लेकर पंगा नहीं करना चाहिए।
ajay devgan अजय देवगन जब तक है जान शाहरूख खान सन ऑफ सरदार jab tak hai jaan jthj shahrukh khan son of sardar sos


Click it and Unblock the Notifications