शाहरुख खान की 'डॉन 3'- सबकुछ FINAL- 2018 दिसंबर में डबल धमाका!
दिसंबर में शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज होने वाली है। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर काफी बेसब्री है। लिहाजा, शाहरुख इस बेसब्री से फिल्म रिलीज के बाद भी बनाए रखना चाहते हैं। इसीलिए उनकी दूसरी फिल्म भी दिसंबर में ही फ्लोर पर आ जाएगी।
धमाकेदार एक्शन रीमेक.. सलमान खान थे FINAL.. अब ये है स्टारकास्ट!
जी हां, हम बात कर रहे हैं बहुप्रतीक्षित एक्शन सीक्वल फिल्म डॉन 3 की। खबरों की मानें तो आनंद एल राय की फिल्म जीरो रिलीज होते ही शाहरुख फरहान अख्तर की डॉन पर काम शुरू करने वाले हैं।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर दोनों ही फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर तक फिल्म की शुरुआत कर दी जाएगी। और क्या पता.. न्यू ईयर पर शाहरुख अपने फर्स्ट लुक से फैंस को हैरान भी कर दें।
बता दें, डॉन और डॉन 2.. दोनों ही फिल्म सुपरहिट रही थीं। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। डॉन 3 में एक्ट्रेस कौन होंगी.. यह फिलहाल फाइनल नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications