तगड़ा Rumor: बाहुबली 2...शाहरूख खान...आमिर खान...800 करोड़!
गपशप गली में तेज़ अफवाह है कि शाहरूख खान एसएस राजामौली की बाहुबली 2 में नज़र आएंगे कैमियो निभाते हुए और वो और आमिर खान 800 करोड़ की महाभारत के लिए भी राज़ी हैं!
कहते हैं ना कि बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस से बड़ी कोई चीज़ नहीं होती है। और अब ऐसा होता भी दिखा रहा है। बाहुबली 2 के बाद एसएस राजमौली महाभारत की प्लानिंग कर रहे हैं, ये तो सबको पता है। माना जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 800 करोड़ होगा।
लेकिन इस फिल्म के लिए राजामौली काफी बड़े स्टार्स को एक साथ लाना चाह रहे हैं और इसकी शुरूआत हो चुकी है। अगर गपशप गली की मानें तो शाहरूख खान राजामौली की बाहुबली 2 में एक कैमियो शूट करने वाले हैं।

उनका रोल कितना और क्या होगा इसकी भनक फिलहाल किसी को नहीं लग पा रही है। राजामौली की मानें तो इससे बाहुबली 2 के सरप्राइज़ वैल्यू को काफी बड़ी छलांग मिल जाएगी। वहीं इसे उस दोस्ती की शुरूआत मानी जा रही है जो शायद शाहरूख को महाभारत के लिए हां करवा दे।
[#TEST: शाहरूख के ये 10 शानदार कैमियो किसी को नहीं याद!]
वैसे भी हाल ही में आमिर खान और शाहरूख खान दुबई में एक साथ पार्टी करते नज़र आए। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान, रजनीकांत और मोहनलाल राजामौली की महाभारत के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं और वो अपनी कास्ट की तलाश कर रहे हैं।
[#MustSee: बाहुबली 2 का ये पोस्टर....2017 में सबकी बोलती बंद करेगा]
माना जा रहा है कि राजामौली के इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग सभी सितारे हां कर सकते हैं क्योंकि ये भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा और ये फिल्म इतिहास और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स दोनों पर अपना नाम दर्ज कर सकती है।
अगर महाभारत के लिए सुपरस्टार्स ने हामी भर दी तो ये बॉलीवुड की सबसे शानदार और ब्लॉकबस्टर कास्ट होगी -


Click it and Unblock the Notifications











