सलमान खान के जन्मदिन पर शाहरुख ने नहीं दी बधाई...
सलमान खान व शाहरुख खान की दोस्ती को लेकर पिछले दिनों काफी सुर्खियां बनी थीं। हालांकि पिछले साल जबसे सलमान व शाहरुख ईद इफ्तार पार्टी के दौरान एक दूसरे के गले मिले हैं तभी से वो सुर्खियों में आ चुके हैं लेकिन पिछले दिनों सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी के दौरान जिस तरह से सलमान व शाहरुख के बीच दोस्ती का मंजर देखा गया उसके बाद ये लगा कि सलमान व शाहरुख फिर से दोस्त हो गये हैं।
हाालंकि सलमान खान ने अक्सर ये कहा कि वो और शाहरुख दोस्त नहीं हैं। जो कुछ भी लोगों ने देखा उसे देखकर वो गलत अंदाजा ना लगाएं। लेकिन इसके बावजूद लोगों को लगा कि शाहरुख व सलमान सच में एक दूसरे के करीब आ चुके हैं और हो सकता है जल्द ही दोनों एक फिल्म में भी साथ नज़र आएं।
पर हाल ही में सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह की शुभकामनाएं सलमान तक नहीं पहुंची। ना ही शाहरुख खान ने सोशल नेटवर्किंग के जरिये सलमान को जन्मदिन की बधाई दी और ना ही उन्होंने सलमान की जन्मदिन पार्टी में शिरकत की। ये भी नहीं कहा जा सकता कि शाहरुख को सलमान का जन्मदिन याद ही नहीं रहा होगा क्योंकि सलमान खान तो अपने जन्मदिन के दिन सुबह से ही ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल थे।
तो अब लोगों को ये तो यकीन हो गया होगा कि शाहरुख व सलमान के बीच वाकई अभी भी दोस्ती जैसा कुछ नहीं है। भले ही पब्लिकली दोनों साथ मिलते हों और एक दूसरे को गले लगाते हों लेकिन अकेले में दोनों अभी भी एकदूसरे से बेहद दूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
