तो शाहरूख खान ने नहीं किया है इस टॉप एक्ट्रेस को REJECT
अफवाहों में है कि संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म के लिए शाहरूख खान ने कंगना रनौत को रिजेक्ट कर दिया। बता दें, शाहरूख ने इन खबरों की झूठा कहा है।
शाहरुख खान ने उन खबरों को झूठा करार दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म में कंगना रनौत के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। बता दें, इस फिल्म में शाहरूख साहिर लुधयानवी के किरदार में नजर आएंगे।
[यहां पढ़ें- 'सलमान खान, शाहरूख खान फिल्म सेट पर हमेशा लेट आते हैं....']
कंगना को रिजेक्ट करने के सवाल पर शाहरुख खान ने सीधे सीधे कहा, 'आप ऑनलाइन जो भी पढ़ते हैं उस पर विश्वास न करें.. यह सच नहीं है..'

हाल ही में कॉफी विद करण में कंगना ने कहा था कि जब तक उन्हें सशक्त किरदार नहीं दिया जाएगा उन्हें किसी भी खान के साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं है। वहीं, दूसरी ओर खबरों में है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में कंगना और शाहरूख साथ नजर आएंगे।
बहरहाल, यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications