सलमान खान OUT.. शाहरूख IN.. फिर दीपिका पादुकोण भी फिल्म में FINAL
दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान को बॉलीवुड के हिट कपल लिस्ट में जोड़ा जाए तो गलत नहीं होगा। दोनों सुपरस्टार्स अब तक चेनन्ई एक्सप्रेस और ओम शांति ओम जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। बता दें, अफवाहों की मानें तो जल्द ही ये जोड़ी एक बार फिर हमारे सामने आने वाली है।

यह तो हम सभी को पता है कि निर्देशक आनंद एल राय की अगली फिल्म में शाहरूख खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। लेकिन अभी तक फिल्म की एक्ट्रेस फाइनल नहीं की गई है। खबर है कि इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क किया जा रहा है।
Oppss.. इस KHAN ने छोड़ा दीपिका पादुकोण का साथ..
फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो दीपिका से बातचीत चल रही है। और दीपिका भी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। बता दें, इस फिल्म में शाहरूख एक बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन साथ ही यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी। इस फिल्म से दीपिका से पहले कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा जा रहा था।
''खुशी होगी यदि शाहरूख के साथ काम कर पाऊं..''
हाल ही में आनंद एल राय ने एक फिल्म प्रमोशन के कहा था कि, हां मैं शाहरूख खान के साथ एक फिल्म कर रहा हूं.. लेकिन अभी तक फिल्म के लिए कोई एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई है.. मैं फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं..हम्मम.. लगता है निर्देशक की तलाश दीपिका पर आकर पूरी हो गई है।
बता दें, आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरूख खान से पहले सलमान खान फाइनल थे। लेकिन ऐन मौके पर सलमान ने फिल्म रिजेक्ट कर दी।


Click it and Unblock the Notifications

