#2018 में बॉक्स ऑफिस को Shock : ये क्रिस्मस धमाका ब्लॉकबस्टर नहीं होगी!
शाहरुख खान अपनी क्रिस्मस 2018 वाली फिल्म की तैयारी में ज़ोर शोर से जुट गए हैं और अब फिल्म को लेकर सारी डीटेल्स धीरे धीरे बाहर आ रही हैं। और ये सारी डीडेल्स काफी दिलचस्प हैं।
2018 के क्रिस्मस पर शाहरूख खान धमाका करेंगे ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। लेकिन जैसे जैसे फिल्म की डीटेल्स बाहर आ रही हैं, हमें लग रहा है कि शायद 2018 का क्रिस्मस ब्लॉकबस्टर के नाम पर सूखा ही रह जाएगा। कम से कम शाहरूख खान की फिल्म की डीटेल्स तो यही कह रही हैं।
फिलहाल फिल्म का टाइटल रखा गया है कैटरीना मेरी जान और फिल्म की कास्ट है - शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण। अब इन तीनों ही सितारों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट काफी समय से अच्छी नहीं रह है।

फिल्म में कैटरीना कैफ एक सुपरस्टार बनी हैं और शाहरूख खान उनके प्यार में पागल एक बौने। वहीं दीपिका पादुकोण बनी हैं एक गांव की गोरी। पूरी फिल्म अपनी सुपरस्टार कैटरीना से उस बौने के मिलने की कहानी पर आधारित है।
फिल्म में शाहरूख खान एक बौने हैं, जिसे एक हीरोइन से प्यार हो जाता है। इसीलिए फिल्म का नाम कैटरीना मेरी जान रखा गया था।
[अगली फिल्म के लिए NERVOUS हैं शाहरूख...ये रहा 'आमिर वाला प्लान'!]
वैसे फैन और स्टार का ये मंत्र बॉक्स ऑफिस पर हमेशा काम किया। शाहरूख खान की फैन से पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं जो फैन और स्टार का बॉन्ड दिखा चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications