Suhana Khan: शाहरुख की लाडली ने थाई-हाई स्लिट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

Suhana Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में 'द अर्चिज' से डेब्यू करने वाली सुहाना खान की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई हैंं। इस फोटोज में सुहाना थाई-हाई स्लिट ड्रेस में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखकर दीवाने हो गए हैं।
सुहाना खान का स्टाइलिश अंदाज-
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान वर्तमान समय में अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसी के चलते अब सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं। फैंस के लिए खुद से जुड़े फोटोज और वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में एक बार फिर शाहरुख खान की लाडली सुहाना की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में सुहाना खान अपने नए लुक में दिखाई दीं। सुहाना खान का ये नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुहाना ने इस बार बेहद ही प्यारी सी थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है। इस खास ड्रेस में सुहाना अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सुहाना का अंदाज कातिलाना है। फैंस सुहाना की खुबसूरती के दीवाने हो गए है।
सुहाना खान के इस नए लुक की उनके फैंस जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। सुहाना खान का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जाहिर है कि इससे पहले भी सुहाना कई सारे अपने नए नए अंदाज दिखा चुकी है।
शाहरुख की लाडली सुहाना खान का वर्कफ्रंट-
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से सुहाना खान अपना अभिनय डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सुहाना के साथ साथ खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे। फिल्म के टीजर, गाने ने पहले से ही फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। 'द आर्चीज' का प्रीमियर 7 दिसंबर को ओटीटी पर होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications