शाहरूख खान ने दिया फैन्स को लॉकडाउन सरप्राइज़ - राजकुमार हिरानी फिल्म का टीज़र!
शाहरूख खान की अगली फिल्म का इंतज़ार फैन्स काफी समय से कर रहे हैं। और अब तो वो बस एक अनाउंसमेंट चाहते हैं कि शाहरूख फैन्स को केवल इतना ही बता दें कि वो कब और किसकी फिल्म में किसके साथ दिखाई देंगे।
अब शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म का धमाकेदार टीज़र फैन्स को अपने ट्विटर पर लॉकडाउन के दौरान ही दे दिया। दरअसल, एक फैन ने शाहरूख से पूछा कौन बेहतर है - मार्टिन स्कॉरसीन या क्रिस्टोफर नोलान।

शाहरूख ने बिना समय गंवाए इस फैन कहा - दोनों से मिला हूं, दोनों ही शानदार हैं। लेकिन राजू अपना सा लगता है। बस फिर क्या। तब से फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है।
दरअसल, अफवाहें थीं कि शाहरूख खान के पास चार स्क्रिप्ट हैं - राजकुमार हिरानी की लव स्टोरी, सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म, राज - डीके की एक फिल्म और अटली की शानदार एक्शन ड्रामा। लेकिन शाहरूख किसकी फिल्म शुरू करेंगे इस पर किसी के पास कोई जवाब नहीं था।
अब लगता है कि शाहरूख खान ने इस शानदार टीज़र के साथ फैन्स को बेचैन कर दिया है। अब इंतज़ार है तो बस ये कि ये लॉकडाउन खत्म हो और शाहरूख और हिरानी अपना जादू शुरू कर दें।


Click it and Unblock the Notifications
