'डॉन 2' का प्रमोशन इलेक्शन से कम नहीं: शाहरूख

इस फिल्म में किंग खान दुनिया के मशहूर क्रिमीनल का रोल अदा कर रहे हैं। अपनी इस फिल्म के लिए वो विदेश ही नहीं देश के कई राज्यों का दौरा भी कर रहे हैं। लोगों के सामने अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए वो अलग अलग राज्यों के अभिवादन शाब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
जब शाहरूख ने अहमदाबाद के लोगों का अभिवादन 'केम छो' कह कर किया। तो वही जब वो जयपुर गए तो लोगों से उन्होंने 'गनी खम्मा' कहा। इस दौरान शाहरूख ने अपने ट्विटर पर लिखा कि ये किसी इलेक्शन से कम नहीं लग रहा है। 23 दिसंबर को पर्दे पर आ रही इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ बोमन इरानी, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications