ALERT: 13 साल.. खत्म हुई दुश्मनी.. एक ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी में दो सुपरस्टार!

[गपशप] संजय लीला भंसाली और शाहरूख खान.. एक सुपरस्टार डाइरेक्ट और एक सुपरस्टार एक्टर.. जी हां, खबरों की मानें तो एक बार फिर यह जोड़ी साथ आने वाली है। 13 सालों पहले फिल्म सुपरहिट फिल्म 'देवदास' ने इन दोनों ने दर्शकों के दिल पर राज किया था। लेकिन ये दोस्ती ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और शाहरूख- भंसाली की जोड़ी एक फिल्म के साथ ही टूट गई।

समय समय पर इनके टकराव की खबरें आती रहती हैं। साल 2007 में जब शाहरूख खान की ओम शांति ओम और संजय लीला भंसाली की सावंरिया क्लैश हुई तो लोगों ने इनकी दुश्मनी की और भी कहानियां गढ़ दी। वहीं, साल 2015 में आई दिलवाले और बाजीराव मस्तानी के साथ भी कुछ ही हुआ।

''ईद को हम सब सलमान खान की फिल्म सुल्तान देखेंगे..''

खबरें थी कि इस क्लैश के बाद दोनों के बीच बात और बिगड़ गई है। लेकिन जनाब.. बता दें, बात कुछ और ही है। हाल ही में शाहरूख खान को संजय लीला भंसाली की एक पार्टी में देखा गया है, जहां दोनों काफी देर तक एक दूसरे से बातें की। इतना ही नहीं, संजय लीला भंसाली ने किंग खान की जमकर तारीफ भी की और कहा कि शाहरूख मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनसे बेहद प्यार करता हूं।

वहीं, फिल्मों के बारे में पूछने पर भंसाली ने कहा कि फिलहाल उनके पास दो स्क्रिप्ट हैं। लेकिन मैंने यह डिसाइड नहीं किया है कि कौन सी फिल्म पहले शुरू करना है। सूत्रों की मानें तो दो फिल्मों में से एक शाहरूख के नाम होने वाली है।

बहरहाल, यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X