दुखी शाहरूख ने सलमान से नहीं किया झगड़ा

Shahrukh Khan, Salman Khan
इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान काफी दुखी है इसलिए वो शायद इस समय किसी से पंगा नहीं लेना चाहते खासकर सलमान खान से। आप ने सही समझा, हम बात कर रहे हैं शाहरूख खान की जो इस समय अपने जीवन के खास इंसान और पिता तुल्य निर्देशक यश चोपड़ा के जाने से काफी आहत है।

शाहरूख अगले साल ईद पर अपनी फिल्म 'चेन्नै एक्सप्रेस' को रिलीज करने जा रहे थे क्योंकि उन्हें पता चला था कि अगले साल ईद पर सलमान मियां अपनी फिल्म शेर खान को रिलीज नहीं करने जा रहे हैं लेकिन सलमान मियां तो ठहरे सलमान मियां। ईद पर अपनी होम प्रोडक्शन को रिलीज ना करवा कर साउथ की रीमेक 'बृंदावनम' को हिंदी में रिलीज करने का ऐलान कर दिया।

जिस पर किंग खान ने समझदारी दिखायी और बिना कोई बहस के अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। शायद यह वक्त का तकाजा है जिसके चलते शाहरूख खान बिना किसी पंगे के अपनी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X