अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में शाहरूख खान!

बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक अनुराग कश्यप और सुपरस्टार शाहरूख खान की जोड़ी अगर दर्शकों को देखने मिलती है तो इससे बेहतर और क्या। आपको बता दें, खबरों के अनुसार, अनुराग कश्यप शाहरूख खान को लेकर 'एलविन कालीचरण' नाम की फिल्म बनाने जा रहे हैं।

shahrukh khan

कुछ समय पहले भी इस खबर ने जोड़ पकड़ी थी, लेकिन इसे अफवाह का नाम दे दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर बॉलीवुड गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि अनुराग की अगली फिल्म में शाहरूख दिखेंगे। फिल्म के निर्माण में भी शाहरूख खान का प्रोडक्‍शन हाउस अनुराग कश्यप का साथ देगा।

फिल्‍म्‍ा एलविन कालीचरण को लेकर कहा जाता है कि अनुराग कश्यप ने इसकी स्क्रिप्ट दस साल पहले लिखी थी, उस समय हीरो के तौर पर अनिल कपूर को लिए जाने की बात थी। लेकिन उस समय अनुराग यह फिल्म टुटु शर्मा के साथ मिलकर नहीं बना पाए थे।

बहरहाल, अनुराग कश्यप इन दिनों रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा को लेकर बांबे वेलवेट नामक फिल्म की शू‌टिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2015 रिलीज हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X