इस बड़ी फिल्म से जुड़ सकते हैं शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण के साथ सुपरहिट जोड़ी!
रोहित शेट्टी के बैनर तले फराह खान अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग चुकी हैं। फराह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को लगभग फाइनल माना जा रहा है। वहीं, बतौर मेनलीड एक्टर शाहरुख खान का नाम अफवाहों में है। रिपोर्ट्स की मानें तो सारे जहां से अच्छा और डॉन 3 नहीं.. बल्कि शाहरुख की अगली फिल्म यही होगी।
फराह खान, रोहित शेट्टी और शाहरुख खान अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में फराह शाहरुख को टिपिकल एक्शन मसाला फिल्म ऑफर करना चाहती हैं। इधर शाहरुख मधुर भंडारकर के साथ भी एक फिल्म की बातचीत में लगे हैं, जो कि उत्तर प्रदेश के एक पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी है। फिल्म प्रदेश में फैली बालू तस्करी के मुद्दे को उठाएगी। इन सबके बीच शाहरुख फराह की फिल्म को हामी भरते हैं या नहीं, देखना दिलचस्प होगा।

हालांकि शाहरुख- दीपिका की जोड़ी हमेशा ही सुपरहिट रही है। ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस हो या हैप्पी न्यू ईयर.. लोगों ने इनकी जोड़ी को पसंद किया है। फिलहाल दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग कर रही हैं, जिसके बाद ही फराह खान- रोहित शेट्टी की फिल्म शुरु की जाएगी। माना जा रहा है कि फराह खान जल्द ही अपनी फिल्म के स्टारकास्ट की घोषणा करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications