SHOCK: बस एक 'हां'.. और फाइनल है 'सुल्तान' में शाहरूख खान का SPECIAL रोल!

[गपशप] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को लेकर फैंस काफी बेसब्र हैं, लिहाजा फिल्म से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात हम आप तक पहुंचाते रहते हैं। हाल ही में फिल्म की प्लॉट को भी रिवील कर दिया गया है। अब इस कहानी में कितनी सच्चाई है यह तो निर्देशक ही जानें, लेकिन टीजर और तस्वीरों से कहानी काफी मिलती जुलती लगती है।

खैर, कहानी तो कहानी अब इसके कैमियो से जुड़ी खबरें भी आ रही हैं। खास बात यह है कि एक अफवाह के अनुसार फिल्म में शाहरूख खान का एक स्पेशल रोल है, जो कि क्लाईमैक्स में ही खुलकर सामने आएगा। याद करें, हाल ही में शाहरूख ने सुल्तान के सेट पर अचानक ही पहुंच कर सबको सरप्राइज भी कर दिया था। तो उसी वक्त फिल्म की टीम ने शाहरूख-सलमान की कुछ सीन रिकॉर्ड कर लिए थे।

POSTER: 'सुल्तान' का पहला पोस्टर रिलीज.. पहला दांव ही हार गए सलमान खान!

अब टीम वह सीन सुल्तान में जोड़ना चाहती है। दरअसल, फिल्म में एक ऐसा सीन है जहां सुल्तान एक सेलिब्रिटी से मिलता है.. ऐसे में शाहरूख से बेहतर कैमियो और भला किसका हो सकता है। खैर, अभी इसके लिए शाहरूख से परमिशन लेना बाकी है। यदि किंग खान हामी भर देते हैं सुल्तान में उनकी झलक पक्की..

शाहरूख के अलावा, फिल्म में कबीर खान और विजय कृष्णा आचर्या भी कैमियो निभाते दिख सकते हैं। फिल्म के कहानी की बात करें तो खास बात है कि हम पहली बार सलमान खान को इस तरह का इंटेंस किरदार निभाते देखेंगे। जी हां इंटेंस.. यहां जानिए फिल्म की पूरी कहानी-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X