..................... शाहरूख खान के जन्मदिन का धमाकेदार अनाउंसमेंट - अटली की फिल्म सनकी | Shahrukh khan birthday announcement - atlee film titled sanki - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान के जन्मदिन पर धमाकेदार एलान - फिल्म का नाम - सनकी, बेहद शानदार डीटेल्स

शाहरूख खान ने जब से ब्रेक लिया है तब से केवल उनकी अगली फिल्म पर चर्चा हो रही है। काफी समय से गपशप गली में बात फैली हुई है कि शाहरूख खान की अगली फिल्म तमिल डायरेक्टर अटली डायरेक्ट कर चुके हैं।

अब आज शाहरूख खान के जन्मदिन पर इस बात का धमाकेदार एलान होने जा रहा है। इस फिल्म का नाम है सनकी और इसकी आधिकारिक घोषणा कभी भी हो सकती है। इस फिल्म में शाहरूख खान पहली बार एक गर्म दिमाग आदमी के किरदार में दिखाई देंगे।

shahrukh-khan-birthday-announcement-atlee-film-titled-sanki

हालांकि इससे पहले शाहरूख खान एंग्री इमेज में नज़र आ चुके हैं लेकिन वो सारी ज़्यादातर निगेटिव भूमिकाएं थीं। ये फिल्म विशुद्ध देसी मसाला है जो शाहरूख खान को वापसी करने का मौका देगा।

गौरतलब है कि शाहरूख खान की आखिरी फिल्म थी ज़ीरो जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेने का एलान कर दिया था। इसका कारण था शाहरूख खान गलत दिशा में जाता करियर।

अब देखना है कि अटली के साथ वाकई शाहरूख खान वापसी करते हैं या फिर इस जन्मदिन पर फैन्स को कोई तोहफा नहीं मिलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X