..................... Shahrukh Khan asks Aamir Khan to help him with Rakesh Sharma's biopic Salute - Hindi Filmibeat

ZERO भी हैं और फ्लॉप भी हैं शाहरूख, इस खान सुपरस्टार से कहा प्लीज़ मदद कर दो!

बॉलीवुड में दो सुपरस्टार्स का नाम अगर किसी फिल्म से जोड़ा जाता है तो वो या तो क्लैश कर रहे होते हैं या फिर एक साथ काम। लेकिन शाहरूख खान और आमिर खान इन दोनों ही बातों से आगे निकलकर एक प्रोजेक्ट पर समय दे रहे हैं।

दरअसल, आमिर खान अपनी महाभारत की तैयारी में जुट गए हैं ये तो सबको पता ही है और इसलिए उन्होंने राकेश शर्मा बायोपिक पर काफी तैयारी करने के बावजूद फिल्म छोड़ी और शाहरूख को करने बोल दी।

shahrukh-khan-asks-aamir-khan-help-him-with-rakesh-sharma-s-biopic-salute

शाहरूख खान अब फिल्म कर भी रहे हैं। राकेश शर्मा बायोपिक का नाम फिलहाल सैल्यूट कहा जा रहा है और माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग मई से शुरू होगी। दिक्कत ये है कि आखिरी मिनट पर शाहरूख ने ये फिल्म साइन की है।

ऐसे में शाहरूख ने खुद अभी तक फिल्म पर कोई काम नहीं किया। इसलिए शाहरूख ने आमिर से गुज़ारिश की है कि आमिर ने राकेश शर्मा का किरदार निभाने के लिए जो भी रिसर्च की है वो उन्हें सौंप दें। ज़ाहिर सी बात है कि आमिर ऐसा करेंगे भी।

लेकिन दिलचस्प ये है कि जब आमिर खान ने ये फिल्म छोड़ी थी तब उन्होंने फिल्म से जुड़े हर आदमी को बता दिया था कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है। जिनमें शामिल थीं प्रियंका चोपड़ा।

यानि कि सैल्यूट में फिलहाल कोई फीमेल लीड नहीं है और जल्द ही शाहरूख की हीरोइन की तलाश शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल फिल्म को लेकर शाहरूख की तैयारी ज़ीरो है और उनकी पिछली फिल्में भी फ्लॉप रही हैं।

ऐसे में उनका ये फिल्म रिजेक्ट ना करने का फैसला अच्छा हो बस हम यही उम्मीद करते हैं। क्योंकि शाहरूख ने एक से एक ब्लॉकबस्टर रिजेक्ट की हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X