Alert..शाहरूख की इस फिल्म का रास्ता हुआ साफ..अक्षय कुमार पीछे हटे..

इम्तियाज अली निर्देशित शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर रहनुमा इस साल अकेले रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले इसका टकराव अक्षय कुमार की क्रेक से होना तय माना जा रहा था।

By Prachi Dixit

रईस के बाद शाहरूख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। कुछ समय पहले इसे द रिंग नाम दिया गया था। हाल ही में अब इसे रहनुमा कहकर बुलाया जा रहा है।

बहरहाल,शाहरूख खान के साथ इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार शाहरूख की इस फिल्म का सामना किसी बड़ी फिल्म से नहीं होने जा रहा है।

इससे पहले अगस्त में ही निर्माता नीरज पांडे और अक्षय कुमार की फिल्म क्रेक रिलीज होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म का काम अभी शुरू भी नहीं हुआ है। इस वजह से यह फिल्म अब रिलीज नहीं होगी।

Shahrukh Khan

इसका मतलब रईस और काबिल जैसे बड़े मुकाबले से इस बार शाहरूख खान साफ बच निकले हैं। अक्षय कुमार बैक टू बैक अपने फिल्मों की काम में जुटे हुए हैं। टॅायलेट -एक प्रेम कथा के बाद उनका फोकस पैडमैन पर है। ऐसे में क्रेक के लिए उनके पास समय नहीं है।

दूसरी तरफ शाहरूख ने इम्तियाज अली की इस फिल्म का काम तेजी से खत्म कर लिया है। जल्द ही यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी। आइए जानते हैं कि रईस के बाद शाहरूख के लिए यह फिल्म किस लिहाज से बेहद खास होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X