#PatakhaPics: डॉन 3 की ये पहली झलक देख लीजिए....और फिल्म फाइनल कर दीजिए!
शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा, बनारस में जब हैरी मेट सेजल प्रमोट कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने इतनी शानदार केमिस्ट्री दिखाई कि लोग देखते रह गए। दरअसल, बनारस पहुंचकर पान का आनंद ना लिया जाए ऐसा कहीं होता है भला।
तो बस, शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा भी पान का स्वाद लेते दिखे और उन दोनों का ये खईके पान बनारस वाला स्टाइल देखकर आपको मन करेगा कि बस डॉन सीरीज़ की अगली फिल्म में इन्हें कास्ट कर ही लिया जाए।

शाहरूख खान ने कंफर्म कर दिया है कि जब हैरी मेट सेजल का हैरी, लगभग राज और राहुल जैसा ही है। यूं कह लीजिए कि उनका मिला जुला रूप है। बस इसी बात से सबको टेंशन होना शुरू हो गई है।
दरअसल, पुराना ज़माना कोई और बात था। उस समय हमारे आपके जैसे लोग राज राहुल पर फिदा हो जाते थे। लेकिन होश संभालते ही हमें समझ आया कि इनसे चेप कोई हो ही नहीं सकता।
राज और राहुल टाइप के लड़कों से हर किसी ने दूरी बनानी शुरू कर दी। अब राज और राहुल जैसा लड़का ही हैरी भी है। और बस यही फिल्म की दिक्कत है। कि क्या राज और राहुल जैसा ये लड़का लोगों को पसंद आ पाएगा।
फिल्म में शाहरूख खान बने हैं एक टूरिस्ट गाइड जो अनुष्का को यूरोप घुमाएगा, और उसे प्यार करना सिखाएगा लेकिन यही है कहानी में ट्विस्ट। अनुष्का होंगी किसी और का पहला प्यार!
वैसे वाकई हमने शाहरूख खान के 17 ऐसे किरदार निकाल लिए जहां वो किसी और की बीवी या गर्लफ्रेंड पर डोरे डाल रहे थे -


Click it and Unblock the Notifications











