#Twist: 163 करोड़ की फ्लॉप फिल्म....फिर भी 200 करोड़ के सीक्वल के लिए तैयार!
शाहरूख खान स्टारर रा.वन ने बॉक्स ऑफिस पर 163 करोड़ की कमाई की थी लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप थी। पर अब ये फिल्म 200 करोड़ की सीक्वल के लिए तैयार हो सकती है!
शाहरूख खान की किस्मत कहिए या फिर अनुभव सिन्हा के गणित में गलती कि रा.वन जैसी फिल्म 2011 में भी 163 करोड़ कमाने के बावजूद फ्लॉप थी। कारण था फिल्म का बजट। लेकिन शाहरूख को इस फिल्म से बेहद लगाव है और अनुभव सिन्हा को भी।
यही वजह है कि दोनों ही फिल्म के सीक्वल के लिए तैयार हैं। अनुभव सिन्हा का कहना है कि रा.वन ऐसा ब्रांड है कि जब भी उसके बारे में बात होगी वो साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरेगी।

अनुभव सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा कि रा.वन को लेकर उनके और शाहरूख के पास काफी प्लान हैं लेकिन फिलहाल समय नहीं है। लेकिन हां, फिल्म पर काम होगा और सीक्वल आएगा ज़रूर क्योंकि आईडिया तैयार है, पर कहानी फिलहाल नहीं है।
[दूसरों की बीवियों के बारे में ये क्या बोल गए शाहरूख खान!]
लेकिन वो ये बात अच्छे से जानते हैं कि जिस दिन उन्होंने रा.वन सीक्वल अनाउंस कर दिया वो उस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। फिल्म के कलेक्शन पर बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा कि आजकल 100 करोड़ की फिल्म को हिट कह देते हैं।
रा.वन ने तो 2011 में ही 163 करोड़ कमा लिए थे। हां, ये फिल्म उतना नहीं कमा पाई जितना हमने सोचा था। फिर भी फिल्म लोगों को पसंद आई थी इसमें कोई दो राय नहीं है।
अब जब बात शाहरूख खान की फ्लॉप फिल्मों की हो रही है करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
