शाहरुख खान और तापसी स्टारर राजकुमार हिरानी की फिल्म पक्की, स्क्रिप्ट हुआ लॉक, जानें डिटेल्स!
शाहरुख खान की 'पठान' और अटली की फिल्म 'लॉयन' को लेकर जहां रिपोर्ट्स फाइनल हो चुकी है, वहीं राजकुमार हिरानी के साथ उनकी फिल्म को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन अफवाहों की मानें तो फिल्म पर काफी तेजी से काम जारी है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है और ये फिल्म मई 2022 तक फ्लोर पर आएगी।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू होंगी। फिल्म की स्क्रिप्ट राजू हिरानी के साथ राइटर अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है। लोकेशन की बात करें तो फिल्म का कुछ हिस्सा पंजाब में फिल्माया जाएगा, जबकि बाकी लोकेशंस की अभी तलाश जारी है।

कोई शक नहीं कि आने वाले दो साल शाहरुख खान के लिए काफी खास होने वाले हैं। उनकी तीनों फिल्मों से दर्शकों की उम्मीदें बंध चुकी हैं। जहां पठान और अटली की फिल्म लॉयन एक्शन से भरपूर होने वाली है.. राजकुमार हिरानी शाहरुख के साथ कॉमेडी- इमोशनल ड्रामा ला रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications