..................... Shahrukh Khan and Nayanthara film will be inspired by Money Heist! 'मनी हीस्ट' से प्रेरित होगी शाहरुख खान और नयनतारा की अटली निर्देशित फिल्म? - Hindi Filmibeat

'मनी हीस्ट' से प्रेरित होगी शाहरुख खान और नयनतारा की अटली निर्देशित फिल्म?

सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जो कि काफी समय से चर्चा में हो उसको लेकर किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैँ। शाहरुख खान की इस फिल्म में अटली निर्देशित कर रहे हैं और कुछ समय से इसकी शूटिंग के चर्चे हैँ। लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो निश्चित तौर पर शाहरुख खान के फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं हैं। खबर है कि शाहरुख खान की फिल्म मशहूर हॉलीवुड वेब सीरीज मनी हीस्ट से प्रभावित होने वाली है।

जी हां.. ये खबर सामने आने के बाद फैंस चौंक गए हैं और इसको लेकर इंतजार कर रहे हैँ। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में इसको लेकर दावा किया गया है। हालांकि ये खबर कितनी सच है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

shahrukh khan, शाहरुख खान

इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं जो कि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हालांकि उनका किरदार किस तरह का होगा इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है।

खबर है कि शाहरुख की रेड चिलीज नेटफ्लिक्स के सहयोग से मनी हीस्ट को हिंदी में रीमेक करने के विचार के साथ चल रही थी। अगर सब सही रहता है तो निश्चत ही फिल्म धमाका करेगी।

फिलहाल शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके लिए वो लगातार शूट कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास राजकुमार हिरानी की फिल्म है। देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान इन तीन फिल्मों के साथ क्या धमाका करते हैं। फैंस काफी लंबे समय शाहरुख खान की फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X