तगड़ा Rumor: फराह खान - रोहित शेट्टी की धमाकेदार रीमेक की स्टारकास्ट - शाहरूख , कैटरीना और...
फराह खान और रोहित शेट्टी एक साथ फिल्म बना रहे हैं, ये तो सबको पता ही है। खबर थी कि ये फिल्म है सत्ते पे सत्ता रीमेक। अब नई और ताज़ी खबर ये है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के किरदारों के लिए शाहरूख खान और कैटरीना कैफ को अप्रोच कर लिया गया है। इंतज़ार है तो बस इन दोनों की हां की।
हालांकि सूत्रों की मानें तो फराह खान अभी फिल्म की कहानी पर काम कर रही है। सबसे पहले फिल्म की स्क्रिप्ट फाईनल की जाएगी, उसके बाद ही फिल्म की स्टारकास्ट तय की जाएगा। लेकिन अफवाहें तेज़ी पर हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट शाहरूख और कैटरीना के नाम पर तय मानी जा रही है।

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी काफी समय से कैटरीना कैफ के साथ काम करना चाह रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने कैटरीना को चेन्नई एक्सप्रेस ऑफर की थी जो कैटरीना ने रिजेक्ट कर दी थी। इसके अलावा कैटरीना को सिंघम और दिलवाले भी ऑफर हो चुकी है लेकिन वो सबको मना करती चली गईं।
खैर, अगर इस धमाकेदार प्रोजेक्ट में वाकई शाहरूख खान और कैटरीना कैफ की एंट्री हो चुकी है तो वाकई ये प्रोजेक्ट शानदार हो चुका है। अब देखना है कि फिल्म किस दिशा में बढ़ती है -


Click it and Unblock the Notifications