शाहरुख खान के 57वें जन्मदिन के जश्न पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, 30 सालों के स्टारडम की भी दिखेगी झलक

शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। यह दिन उनके फैंस के लिए सबसे खास दिन होता है। शाहरुख खान ने हर साल की तरह इस साल भी अपने बंगले 'मन्नत' के सामने आकर फैंस को एक झलक दिखलाई। शाहरुख खान ने बाद में सोशल मीडिया पर इसकी एक खास झलक भी शेयर की और उन्हें अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया।
शाहरुख खान ने साथ ही अपने फैंस को धन्यवाद भी बोला। लेकिन, अब कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान अपने दूर-दूर से आए फैंस की मन्नत तक के सफर को डॉक्यूमेंट्री के रूप में बनाएंगे। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की टीम डॉक्यूमेंट्री में उनके 30 सालों के सफर को इसके जरिए दिखाना चाहते हैं। साथ ही मन्नत में पहुंची फैंस को इसमें खास जगह दी जाएगी।
इस डॉक्यूमेंट्री में यह भी दिखाया जाएगा कि शाहरुख खान अपने फैंस से कैसे पेश आते हैं। वो उनसे क्या बाते करते हैं। शाहरुख खान के कई फैंस ऐसे हैं जो विदेश से उनकी एक झलक देखने के लिए जन्मदिन के मौके पर मन्नत के सामने आते हैं। इसलिए इस बार उनकी टीम ने हर छोटी से छोटी हरकत को कैमरे में कैद किया है।
पिछले दिनों अपने उन्होंने मन्नत पहुंचे फैंस के सैलाब का वीडियो शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था- 'मैं प्यार करने वालों का सैलाब यहां देख सकता हूं, आप सभी को यहां आने और इस दिन को सबसे खास बनाने के लिए शुक्रिया। आभारी हूं मै आप लोगों का...सभी को मेरी तरफ से प्यार।'
वहीं, शाहरुख खान ने भी किसी को निराश नहीं किया। वो 2 नवंबर को रात में भी मन्नत के सामने आए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही अगले दिन भी उन्होंने फैंस के सामने आकर उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। अब शाहरुख खान अगर डॉक्यूमेंट्री में अपनी जिंदगी के हर अहम पड़ाव को दिखाते है, तो उनके फैंस को भी इस डॉक्यूमेंट्री का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications