#BreakingBuzz: शाहरूख खान और फातिमा सना शेख - सैल्यूट के लिए तैयार
शाहरूख खान ने जब से परदे से दूरी बनाई है तब से फैन्स उनके अगले अनाउंसमेंटे के लिए उतावले हैं। माना जा रहा था कि अपने जन्मदिन पर, 2 नवंबर को शाहरूख खान अपनी अगली फिल्म अनाउंस करेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और एक बार फिर फैन्स निराश हो गए।
लेकिन अब गपशप गली की मानें तो शाहरूख खान ने जहां से ब्रेक लिया था वहीं से वापसी भी कर रहे हैं। खबर है कि शाहरूख खान की वापसी, राकेश शर्मा बायोपिक सैल्यूट के साथ तय हो चुकी है और फिल्म में उनका साथ देंगी फातिमा सना शेख।

गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर भी काफी उलटा पलटी हो चुकी है। सबसे पहले ये फिल्म आमिर खान के पास थी और उस वक्त फिल्म की हीरोइन थीं प्रियंका चोपड़ा और फिल्म का नाम था सारे जहां से अच्छा।
बाद में अपनी फिल्म पर फोकस करने के लिए आमिर ने ये प्रोजेक्ट छोड़ा और शाहरूख को सलाह दी कि वो ये फिल्म करें। फिल्म में एंट्री हुई करीना कपूर की। लेकिन शाहरूख और करीना दोनों ने ही ये फिल्म छोड़ दी।
इसके बाद फिल्म से विकी कौशल, रणबीर कपूर और राजकुमार राव का नाम भी जुड़ा। लेकिन किसी ने फिल्म के बारे में कोई पुष्टि नहीं की। अब ये प्रोजेक्ट वापस शाहरूख खान के पास आ चुका है। और माना जा रहा है कि शाहरूख जल्दी ही फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
