'डॉन 3' की ये खबर है चौकाने वाली? एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन!
फरहान अख्तर और शाहरुख खान को लेकर लंबे समय से चर्चा है कि दोनो सितारे डॉन 3 पर काम कर रहे हैँ। हालांकि शाहरुख खान की तरफ से इस तरह का कोई बयान नहीं सामने आया है। लेकिन इस वक्त जो खबर चल रही है उसपर विश्वास करना शायद ही मुमकिन हो सकता है। पता चला है कि डॉन 3 बन रही है और इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान एक साथ नजर आने वाले हैं।
हालांकि इस बात से हर कोई इत्तेफाक नहीं रखेगा। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान डॉन 3 के लिए एक साथ आ सकते हैं।

अफवाह तब शुरू हुई जब महान अभिनेता ने हाल ही में अपनी फिल्म डॉन के बाद एक थिएटर के बाहर भीड़ की एक तस्वीर ट्वीट की, जो 1978 में रिलीज़ हुई थी।

1 मील लंबी लाइन
अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को लेकर कहा था कि 1 मील लंबी लाइन टिकट के लिए उस वक्त लगी थी। इससे पहले आज ऐसी खबरें आई थीं कि डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

डॉन 2 के सीक्वल की योजना बना रहे हैं
खैर, हमारे पास इस बात की पुष्टि है कि निर्माता एक्सेल एंटरटेनमेंट वास्तव में डॉन और डॉन 2 के सीक्वल की योजना बना रहे हैं। डॉन 3 में सीनियर डॉन, मिस्टर बच्चन और उनके उत्तराधिकारी एसआरके को फिर से जोड़ने वाली फिल्म होने की काफी संभावना है।

शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं
हालांकि क्या होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को पहले भी साथ देखा जा चुका है। शाहरुख खान की बात करें तो इस वक्त वो कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं।

डंकी, जवान और पठान जै
इन प्रोजेक्ट्स में डंकी, जवान और पठान जैसी फिल्में शामिल हैँ। इन सभी फिल्मों का आधिकारिक ऐलान हो चुका है और फैंस को इनका बेसब्री से इंतजार है।

शानदार सितारे नजर आने वाले हैं
बात करें अमिताभ बच्चन की तो वो इस वक्त फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके अलावा कई शानदार सितारे नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications