एक साथ दिखे शाहरुख खान और अक्षय कुमार, तस्वीर वायरल- फैंस ने कहा, धूम 4 की हो रही है तैयारी
बॉलीवुड सुपरस्टार्स अक्षय कुमार और शाहरुख खान की एक तस्वीर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर एक इवेंट की है, जहां दोनों सितारे एक दूसरे के साथ बहुत ही दोस्ताना अंदाज़ में मिलते नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को देखकर बेहद खुश हैं। और फिल्म धूम 4 इन दोनों को लेकर बनाने की मांग कर रहे हैं, जहां अक्षय बनेंगे पुलिस और शाहरुख बनेंगे विलेन।
शाहरुख खान और अक्षय कुमार दोनों ही सितारे लगभग 30 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं और आज भी इनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, आमिर खान के स्टारडम से शायद ही किसी की तुलना की जा सकती है। ये सभी दशकों से फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर अक्षय और शाहरुख के फैंस को टकराते देखा गया है। लेकिन भले ही इनके फैंस में कितनी ही दूरियां हो, ये दोनों सितारे एक दूसरे को बहुत ही इज्जत और प्यार देते हैं। इस तस्वीर में यह साफ देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications